Home उत्तर प्रदेश छात्रों के समग्र विकास पर केंद्रित होता है एचपीसी : भगवती सिंह

छात्रों के समग्र विकास पर केंद्रित होता है एचपीसी : भगवती सिंह

यूपी बोर्ड की ओर से पांच दिवसीय प्रश्नपत्र कार्यशाला शुरू

PRAYAGRAJ NEWS: यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने कहा कि एचपीसी छात्रों के समग्र विकास पर केंद्रित होता है। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन शिक्षण अधिगम प्रक्रिया का अभिन्न अंग है इसलिए तार्किक, आलोचनात्मक चिन्तन एवं सर्वांगीण विकास के लिए विद्यार्थियों के सभी मानसिक पक्षों, जैसे- विचारात्मक, भावनात्मक, सहयोगात्मक विकास पर ध्यान देना आवश्यक है। सचिव भगवती सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय मूल्यांकन केन्द्र द्वारा स्थापित परख; समग्र विकास के लिए प्रदर्शन, मूल्यांकन, समीक्षा और ज्ञान का विश्लेषण पर चर्चा की गयी और बताया गया कि परख का उद्देश्य शिक्षा  प्रणाली में राष्ट्रीय स्तर पर एकरूपता लाना, छात्रों के मूल्यांकन के लिए एक समान मानक स्थापित करना है जो यह सुनिश्चित करने में सहायक होगा कि सभी छात्रों को समान अवसर मिले जिससे
उनकी क्षमता संवर्द्धन में समरूपतापूर्वक वृद्धि हो सके। यह बातें यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने आज परख, एनसीईआरटी नई दिल्ली तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश, प्रयागराज (यूपी बोर्ड) की ओर से (एचपीसी), बहुआयामी प्रगतिपत्र तथा मॉडल ब्लूप्रिंट (क्यूपीटी) की पाँच दिवसीय कार्यशाला गोविन्द बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान, झूसी, प्रयागराज के परिसर में कही । कार्यशाला के प्रथम दिन परिषद के सचिव भगवती सिंह, अपर सचिव (शोध) डॉ  स्कन्द शुक्ल, समस्त उपसचिव, सहायक सचिव, शोध / साहित्यिक सहायक ने प्रतिभाग किया। एनआईओएस समन्वयक डॉ दिवाकर विक्रम सिंह, परख से आए रिसोर्स पर्सन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा -2023 के मूलभूत उद्देश्यों तथा उपयोगिता पर अपने विचार प्रस्तुत किये।