नवनियुक्त पीएनपी सचिव राजेन्द्र प्रताप का छात्राध्यापकों ने डायट में किया स्वागत, अभिनंदन
PRAYAGRAJ NEWS: नवनियुक्त सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) उप्र एलनगंज राजेन्द्र प्रताप का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज (डायट) में डायट प्रवक्ता श्रीमती वर्तिका कुशवाहा के नेतृत्व में छात्राध्यापकों ने बुके और मोमेण्टो देकर स्वागत और अभिनंदन करते हुए पीएनपी के नवनियुक्त सचिव राजेन्द्र प्रताप को नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दिया। नवनियुक्त सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) राजेन्द्र प्रताप ने सभी छात्राध्यापकों से कहा कि वह भविष्य के अच्छे शिक्षक और कुशल मार्ग दर्शक है जो युवाओं को शिक्षित और प्रशिक्षित करके देश के विकास की जिम्मेदारी सौपेगे। उन्होंने कहा कि बिना अच्छे, कुशल और योग्य शिक्षक के अच्छे परिवार, अच्छे समाज और अच्छे और चतुर्दिक विकसित देश की कल्पना तक नही की जा सकती है। अच्छा शिक्षक समाज, राज्य और देश को चलाने वाले भविष्य के युवाओं का निर्माण कर उनको जिम्मेदारी सौपता है। नवनियुक्त सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) राजेन्द्र प्रताप ने कहा कि विभाग बहुत है और उससे ज्यादा काम करने वाले अफसर और कर्मचारी है लेकिन समाज के लिए सबसे जरूरी और सबसे उपयोगी शिक्षक है जिसका समाज के सभी वर्ग के लोग सम्मान करते है ऐसे मे शिक्षको का कर्तव्य और अधिक अपने कर्म की ओर बढ जाता है कि वह समाज के सभी वर्ग को शिक्षित कर आगे बढाए. नवनियुक्त सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) राजेन्द्र प्रताप ने डायट प्रवक्ता श्रीमती वर्तिका कुशवाहा से छात्राध्यापकों के प्रैक्टिकल सहित अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर छात्राध्यापकों को आगे बढने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डायट के कई प्रवक्ता, बडी संख्या में छात्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद थे।







