Home उत्तर प्रदेश छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व अधिवक्ताओं को सौंपा रक्षा सूत्र, सुरक्षा का भरोसा

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व अधिवक्ताओं को सौंपा रक्षा सूत्र, सुरक्षा का भरोसा

PRATAPGARH NEWS: रक्षाबंधन के पर्व को लेकर शुक्रवार को छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व अधिवक्ताओं को राखी बांधी। लालगंज के राघव नगर स्थित आरआर गुप्ता इण्टर कालेज की छात्राएं प्रधानाचार्य अशोक कुमार सोनी के साथ रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों व अधिवक्ताओं को रक्षा सूत्र समर्पित किये। छात्रा प्रियांशी यादव, आल्फिया बानो, फातिमा जोहरा, सलोनी वर्मा, अनन्या सरोज, शाइस्ता खान, साबरीन खान, सना बानो, साक्षी मौर्या, स्वाती गुप्ता, शिवांशी विश्वकर्मा, पायल पाण्डेय ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार व पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र समर्पित किये। वहीं कोतवाली के समीप हरिहरमंदिरम में छात्राओं ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, आल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ल गुडडू, अधिवक्ता अंकित सिंह, विपिन शुक्ल आदि की कलाईयों में राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वही अधिवक्ताओं ने भी छात्राओं को विधिक संरक्षण दिये जाने की बात कही। इस मौके पर शिक्षक राकेश सिंह, शिवदर्शन जायसवाल, सेजल सोनी, यशोदा तथा छात्रा रूकसार बानो, कुलशुम बानो, प्रियांशी विश्वकर्मा, अंजली वर्मा, अनुप्रिया वर्मा, अनम शेख आदि रहे।