Home उत्तर प्रदेश छठवें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह के पोस्टर का कुलपति ने किया लोकार्पण

छठवें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह के पोस्टर का कुलपति ने किया लोकार्पण

JHANSI NEWS: समाज कार्य व्यवसाय, शिक्षण, प्रशिक्षण के भारत वर्ष के एकमात्र संगठन नेशनल एसोसिएशन फॉर प्रोफेशनल सोशल वर्कर्स इन इंडिया (नापस्वी) के तत्वावधान में दिनांक 15-21 अगस्त  तक समाज कार्य विभाग बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी द्वारा छठवें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पोस्टर का लोकार्पण बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झाँसी के  कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडेय सर द्वारा किया गया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजबहादुर, वित्त अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह सहित समाज कार्य विभाग के समस्त शिक्षक डॉ यतीन्द्र मिश्र, डॉ मुहम्मद नईम, डॉ नेहा मिश्रा, डॉ अनूप कुमार, श्रीमती गुंजा चतुर्वेदी उपस्थित रहे । कार्यक्रम संयोजक डॉ यतीन्द्र मिश्र ने बताया कि नापस्वी द्वारा विगत छह वर्षों से राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह का आयोजन देश भर के समाज कार्य संस्थानों में आयोजित किया जाता है ताकि समाज कार्य व्यवसाय के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न हो सके । कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ मुहम्मद नईम ने बताया कि विगत तीन वर्षों से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा समाज कार्य सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है ।