Home उत्तर प्रदेश चौबीस घंटे बाद एक का शव खोज निकाला एनडीआरएफ टीम ने,एक की...

चौबीस घंटे बाद एक का शव खोज निकाला एनडीआरएफ टीम ने,एक की मिली असफलता

84
0

गुरुवार को पानी के बहाव में डूबने से दो लोगों की हुई थी मौत

के के मिश्रा प्रातः काल एक्सप्रेस

यमुनापार,प्रयागराज। कोरांव थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर गुरुवार को भारी बारिश और नदियों के तेज बहाव के कारण दो व्यक्तियों के बह जाने का सुराग चौबीस घंटे बाद एनडीआरफ और स्थानीय पुलिस टीम काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार को भभऊर में बहे युवक का शव बरामद कर लिया जबकि एक व्यक्ती का शव बरामद करने में असफलता मिली।
बताते चलें कि बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते कोरांव थाना क्षेत्र के छंड़गड़ा में सेवटी नदी पार करते समय नौगवा मिर्जापुर निवासी श्यामधर पुत्र मुलई उम्र 50 वर्ष के अलावा भभऊर गांव में लंपरी नदी पर बने रपटे को पार करते वक्त भभऊर निवासी सुरेंद्र विश्वकर्मा उर्फ रिंकू पुत्र विजय कुमार विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष बह गए थे आनन फानन में मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम ने पानी में उतरकर काफी खोजबीन की थी परन्तु दोनों व्यक्तियों का कोई रता पता नहीं चल सका शुक्रवार को सुबह से ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम गोता खोंरो के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत की जिसमें भभऊर के रहने वाले सुरेंद्र विश्वकर्मा उर्फ रिंकू का शव कुछ ही दूरी पर चौबीस घंटे बाद स्थानीय पुलिस की मदद से एनडीआरएफ टीम ने खोज निकाला वहीं छड़गड़ा में सेवटी नदी के बहाव में समाए व्यक्ती का शव शुक्रवार को भी भारी मशक्कत के बाद नहीं खोज पाए मृतक सुरेंद उर्फ रिंकू का शव जैसे ही घर पहुंचा तो परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।