Home उत्तर प्रदेश चैपुरवा गाँव में दिनदहाड़े घर में हुई चोरी

चैपुरवा गाँव में दिनदहाड़े घर में हुई चोरी

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख)
बलरामपुर। तुलसीपुर के चैपुरवा गांव में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। एक महिला के घर से चोर 41 हजार रुपए नकद और जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब पीड़िता रीमा देवी अपने घर के बाहर कपड़े धो रही थीं। उन्होंने घर के अंदर से कुछ आवाजें सुनीं। जब वह अंदर गईं तो तीन नकाबपोश दिखाई दिए। चोर महिला को देखते ही भाग निकले। पीड़िता के पति रामराज गौतम ट्रक चालक हैं। वह घटना के समय बलरामपुर गए हुए थे। रीमा ने फोन पर पति को घटना की जानकारी दी। रामराज ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पांडे के अनुसार घटना की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही चोरों को पकड़ लेगी।