Home उत्तर प्रदेश चेहलुम हज़रत इमाम हुसैन

चेहलुम हज़रत इमाम हुसैन

किस तरहा चेहलुम बहत्तर का करे एक नांतवॉं-हथकड़ी हांथों में है पैरों में उसके बेड़ियां

PRAYAGRAJ NEWS: दो माह और आठ दिनों तक चलने वाले अज़ादारी के दौर में करबला के बहत्तर शहीदों का चेहलुम जुलूस ग़मगीन माहौल में निकाला गया।नवाब आज़म हुसैन के अज़ाखाने में मौलाना आमिरुर रिज़वी की तक़रीर के बाद काज़िम अब्बास,ऐजाज़ हुसैन ,अहमद जावेद ‘कज्जन’ ,ज़रग़ाम हैदर आदि ने पुरदर्द मर्सिया पढ़ते हुए जुलूस निकाला जो बच्चा जी धर्मशाला तक पहुंचा।ज़ोहर की नमाज़ के बाद सिलसिलेवार अन्जुमनों ने नौहा पढ़ते हुए जुलूस निकाला।सबसे पहले अन्जुमन हुसैनिया क़दीम दरियाबाद उसके पीछे अन्जुमन शब्बीरिया रानीमंडी व अन्जुमन अब्बासिया रानीमंडी ने सिलसिलेवार नौहा पढ़ा और डॉ चड्ढा रोड कोतवाली नखास कोहना खुल्दाबाद हिम्मतगंज होते हुए चकिया स्थित शिया करबला पहुंचे।आज़म हुसैन से निकले जुलूस की अगुवाई शुजा हैदर ,जलाल हैदर ,कमाल हैदर ,ज़हीर बाक़र ,ज़हीर जाफर ,ज़हीर काज़िम आदि ने की।वहीं दूसरा बड़ा दुलदुल का जुलूस अन्जुमन हैदरिया रानीमंडी के नौहाख्वान हसन रिज़वी व साथियों के नौहाख्वानी के साथ निकाला गया। अन्जुमन मज़लूमिया के नौहाख्वान अरशद ,इरशाद हुसैन आदि भी नौहों और मातम की सदाओं को बुलन्द करते हुए जुलूस लेकर करबला पहुंचे।तीसरा जुलूस इमामबाड़ा हाशिम रज़ा आब्दी से अन्जुमन आबिदया के नौहाख्वान मिर्ज़ा काज़िम अली के नेतृत्व में निकाला गया।अन्जुमन शब्बीरिया अन्जुमन अब्बासिया अन्जुमन मज़लूमिया अन्जुमन हैदरिया व अन्जुमन आबिदया के सदस्यों ने कोतवाली से नखास कोहना तक तेज़ धार की छूरीयों से लैस ज़ंजीरों से पुश्तज़नी व तेज़ धार की छूरीयों (क़मा) से सर पर मातम कर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के नाम पर अपने आप को लहुलुहान कर लिया।जुलूस में सभी मातमी अन्जुमनो के परचम (अलम)के साथ ताबूत हज़रत इमाम हुसैन ,ताबूत हज़रत अली अकबर , बिस्तर आबिदे बीमार ,ज़ुलजनाह ,जनाबे ज़ैनब व जनाबे उम्मे कुलसूम की ऊंटों पर रखी अमारी भी शामिल रहीं।रास्ते भर अक़ीदतमन्दों ने तबर्रुक़ात पर फूल माला चढ़ा कर नम आंखों से अक़ीदत पेश की।देर शाम करबला पहुंचे जुलूस में शामिल तबर्रुक़ात के फूलों को अश्रुपूरित नेत्रों से गंजे शहीदां में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।मौलाना रज़ी हैदर मौलाना ज़रग़ाम हैदर मौलाना जव्वादुल हैदर रिज़वी मौलाना शज़ान जव्वादी,डॉ रिज़वान हैदर रिज़वी,आग़ा मोहम्मद कैसर ,गौहर क़ाज़मी ,मसूद आब्दी ,सैय्यद मोहम्मद अस्करी ,शाहिद प्रधान ,सलमान मुस्तफा , ज़ामिन हसन ,शजीह अब्बास ,पूर्व पार्षद परवेज़ अख्तर अंसारी , पूर्व पार्षद अनीस अहमद ,पार्षद फसाहत हुसैन आदि शामिल रहे। दरियाबाद इमामबाड़ा सलवात अली खां से ताहिर मलिक ,शौज़फ मलिक ,औन ज़ैदी ,जौन ज़ैदी आदि के संरक्षण में ऐतिहासिक चेहलुम जुलूस निकाला गया जो अपने परम्परागत मार्गो से होता हुआ बलुआघाट , बहादुरगंज ,लोकनाथ चौराहा ,कोतवाली ,डॉ चड्ढा रोड ,रानीमंडी इमामबाड़ा आग़ा महमूद पर पहुंच कर पुनः अतरसुइया के मार्ग से होते हुए उसी स्थान पर पहुंच कर सम्पन्न हुआ जहां से जुलूस निकाला गया।जुलूस में सफेद फरैरे का विशाल अलम आकर्षण का केंद्र रहा वहीं ताबूत अलम ज़ुलजनाह आदि भी ज़ियारत को शामिल रहे।
जुलूस मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पानी शर्बत व खाने के लगे शिविर
रानीमंडी से लेकर चकिया स्थित करबला तक लगभग पचास से साठ स्थानों पर स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा ठण्डे पानी,शर्बत ,चाय , बिस्किट ,नांद कबाब बिरयानी अक़ीदतमन्दों को तक़सीम की जाती रहीं।यादगार हुसैनी इन्टर कालेज में गौहर क़ाज़मी की ओर से अक़ीदतमन्दों को काली मसूर की दाल ,ज़ीरा चावल सलाद व चटनी के साथ दस्तरख्वान सजा कर खिलाया गया। अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया बख्शी बाज़ार की ओर से अहमदगंज ताहिरा हाऊस में नज़रे शोहदाए करबला व असीराने करबला दिलाई गई जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत करते हुए नज़र चखी।
इमाम हुसैन के नाम पर 38 यूनिट रक्तदान कर दिया इंसानियत का पैग़ाम
इंक़ेलाबी ब्लड डोनर एसोसिएशन व नाज़ ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के अवसर पर यादगार हुसैनी इन्टर कालेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।आयोजक व संस्थापक इब्डा शाहिद अस्करी ,संरक्षक गौहर क़ाज़मी ,अध्यक्ष शाहीन क़ाज़मी ,सचिव कैप्टन मोहम्मद मेंहदी , संयुक्त सचिव सैय्यद मोहम्मद अस्करी के संरक्षण में लगभग 38 युनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वाले योद्धाओं में उत्तर प्रदेव में एक सौ पैंतालिस बार रक्तदान कर इतिहास रचने वाले कैप्टन मोहम्मद मेंहदी नक़वी ने भी रक्तदान किया वहीं अबुज़र रज़ा, मोहम्मद मेंहदी, इंतेज़ार हुसैन,आमिर अली,सैय्यद हसन अब्बास,फराक़ सुल्तान,तय्यब हुसैन,दीबा रिज़वी,फरहान अली,अदनान हैदर, मौलाना शादाब मेंहदी, मोहम्मद नक़वी,सैय्यद बासितअब्बास,हसन मुज्तबा,अरमान रिज़वी,अहमद अब्बास,यूशा हुसैन,अली रज़ा, सैय्यद जुल्फेकार, सैय्यद शादाब हुसैन, सैय्यद अली हैदर, मोहम्मद इरफान हैदर,शबीहुल हसन,लारैब हुसैन, सैय्यद शुजा अब्बास, सैय्यद वफा अब्बास सहित अन्य दर्जनों युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।कैंप में  संस्था की ओर से रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरुप उपहार और सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।शिविर में नाज़ मल्टिस्पेशियलीटी हास्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित यादव ,डॉ विश्वदीप, डॉ मज़हर अब्बास,शाहीन काज़मी ,युसूफ अस्करी ,फर्रुख अब्बास , ज़ीशान मेंहदी ‘ऐमन’ ,हसन अख्तर ,माशू अब्बास ,ऊरुज अब्बास ,ऐजाज़ नक़वी  आदि शामिल रहे वहीं ब्लड बैंक स्टाफ में कौशल यादव ,सचिन शर्मा, शुभेन्द्र यादव ,सत्यम यादव आदि रहे‌.