बढ़पुरा के जैतपुरा ग्राम में हुई कांग्रेस की नुक्कड़ सभा
ETAWA NEWS: बढ़पुरा ब्लॉक के जैतपुरा ग्राम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रशान्त तिवारी के नेतृत्व नुक्कड़ सभा आयोजित हुई।सभा में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष सतीश नागर उपस्थित हुए। संचालन प्रवक्ता वाचस्पति द्विवेदी ने किया। सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रशान्त तिवारी ने बताया कि 17 अगस्त से बिहार में राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे है 17 दिन की पद यात्रा है। इसी क्रम में इटावा जनपद में प्रति दिन नुक्कड़ सभा होगी। चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी का गुलाम बन चुका है आज देश में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो रही है देश में सबसे बड़ा अधिकार वोट का है। भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर वोट के अधिकार को छीना जा रहा है। अभी बिहार में राहुल गांधी ने जो चुनाव आयोग की लिस्ट में मृत लोग हैं उनके साथ चाय पर चर्चा की राहुल गांधी बराबर बोल रहे इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट चुनाव आयोग उपलब्ध कराए क्यों नही करवाई जा रही क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी कटघरे में है। जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीते दिनों में इटावा जनपद में विपक्ष की भूमिका निभा रही है। कांग्रेस आने वाले पंचायत चुनाव में 24 सीटो पर लड़ेगी और जीतेगी। चुनाव आयोग को जवाब देना होगा इसके लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। जिला उपाध्यक्ष सतीश नागर ने कहा उत्तर प्रदेश में दलित समाज का नेतृत्व करने वाली तीन बार की मुख्यमंत्री मायावती भी चुप है इससे ये साबित होता है कि बसपा भारतीय जनता पार्टी की बी टीम है। दलित समाज राहुल गांधी को आशावादी नजर से देख रहा है। सभा में जिला सचिव सरिता दोहरे, अतुल सिंह भदौरिया, जिला सचिव अनुराग, नन्द किशोर, हर गोविंद, प्रदीप दुबे, मनोज चौधरी, अविनाश तिवारी, संतोष दुबे, रामजी गुप्ता मौजूद रहे।







