Home उत्तर प्रदेश चुनावी तैयारी: आज़ाद समाज पार्टी ने बैठक कर संगठन की मजबूती पर...

चुनावी तैयारी: आज़ाद समाज पार्टी ने बैठक कर संगठन की मजबूती पर दिया बल

SIDHARTHNAGAR NEWS: आगामी चुनावों को देखते हुए राजनीतिक दलों ने अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की विधानसभा शोहरतगढ़ की एक महत्वपूर्ण सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक सिसवा चौराहा स्थित संगम मैरिज हॉल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी अरबाबुलहक रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र भारती ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता और बूथ कमेटियां हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया। बैठक में भावी विधानसभा प्रत्याशी 302 नौशाद आलम ने भी आगामी चुनाव की तैयारियों और जनसंपर्क अभियान को तेज करने की रूपरेखा सामने रखी। इस अवसर पर जिला प्रभारी शिवचंद्र भारती, जिला प्रभारी केशव यादव, जिला उपाध्यक्ष अशरफ खान, जिला युवा अध्यक्ष फूलचंद गौतम, खुर्शीद आलम, अब्दुल हलीम, रज्जु और अताउर्रहमान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का सामूहिक संकल्प लिया।