Home उत्तर प्रदेश चिलकाना थाना प्रभारी ने दहेज़ हत्यारोपियों को भेजा जेल

चिलकाना थाना प्रभारी ने दहेज़ हत्यारोपियों को भेजा जेल

SAHARANPUR चिलकाना थाना चिलकाना प्रभारी चंद्र सैन सैनी द्वारा सुल्तानपुर मे दहेज़ हत्या के आरोपियों को 24 घंटे मे गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया। थाना चिलकाना प्रभारी चंद्र सैन सैनी ने बताया कि वादी कालूराम पुत्र बिसंबर निवासी ग्राम दिनारपुर थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अजय पुत्र बब्बल आदि 3 नफर द्वारा वादी की पुत्री निशा को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज़ के लिए प्रताड़ित कर दहेज़ के दो लाख रूपये ओर कार की मांग पूरी ना होने पर विपक्षगण की प्रताड़ना से परेशान होकर वादी की पुत्री द्वारा आत्महत्या कर लेने की सूचना के सम्बन्ध मे थाना चिलकाना पर मुकदमा अपराध संख्या 114/25 धारा 80(2) 85बी एन एस व 3/4 दहेज़ अधिनियम मे मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सजवान द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आदेश निर्देश दिए गये थे जिसके सम्बन्ध मे अभियुक्त अजय कुमार पुत्र बब्बल, विजय कुमार पुत्र बब्बल, ओर बब्बल पुत्र मामचंद निवासी मोहल्ला कोठीवाला थाना चिलकाना को बाईपास तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गयायहां बताते चले की कल सोमवार को मोहल्ला कोठीवाला निवासी महिला निशा पत्नी अजय कुमार द्वारा संदिग्ध हालत मे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। थाना चिलकाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था, जिसका महिला के परिवार वालो ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा थाना चिलकाना मे मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।