वार्ड 10 के लोगो ने नगर पंचायत से कई बार शिकायत कि पर सुनवाई नहीं
JALAUN NEWS: बरसात के मौसम में जहां हर ओर हरियाली की उम्मीद होती है, वहीं माधौगढ़ के वार्ड नंबर 10 चितौरा रोड क्षेत्र में बारिश आफत बनकर बरस रही है। क्षेत्र में नाली निर्माण न होने के कारण जलनिकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे आए दिन मोहल्लावासियों को भारीउ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बारिश के दौरान सड़कें जलमग्न हो जाती हैं और कीचड़ के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों को तो रोजाना घर से निकलना किसी जंग से कम नहीं लगता। मोहल्ले की महिलाएं, बुजुर्ग और बीमार लोगों को घर से बाहर निकलना तक भारी पड़ता है। वार्डवासी कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष से इस समस्या के स्थायी समाधान की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। लोगों ने बताया कि जलभराव के चलते जहरीले सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे मोहल्ले के बच्चे तक दहशत में हैं। वहीं, लगातार हो रहे जलभराव से कुछ कच्चे घरों के गिरने की संभावना बनी रहती है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत से जल्द से जल्द स्थायी नाली निर्माण की मांग की है ताकि उन्हें इस मौसमी आपदा से राहत मिल सके।







