Home उत्तर प्रदेश चार-पांच माह से पोषाहार बंद, चुनिंदा लोगों पर मेहरबानी का आरोप

चार-पांच माह से पोषाहार बंद, चुनिंदा लोगों पर मेहरबानी का आरोप

KAUSHAMBI NEWS: विकासखंड कड़ा के अन्दावा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब चार से पांच माह से पोषाहार का नियमित रूप से वितरण नहीं किया जा रहा है, जबकि कुछ लोगों को पोषाहार दिया जा रहा है और कई पात्र लाभार्थियों को वंचित रखा जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और आंगनबाड़ी केंद्र की वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पिछले चार-पांच माह में पोषाहार की कितनी मात्रा प्राप्त हुई और कितने लाभार्थियों को वितरित किया गया, इसका रिकॉर्ड जांचा जाना चाहिए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से वितरण रजिस्टर और लाभार्थियों की सूची की जांच कर पात्र लोगों को नियमित रूप से पोषाहार उपलब्ध कराने तथा जांच में अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।