Home उत्तर प्रदेश चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर लायंस क्लब ने कंपनी बाग में किया...

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर लायंस क्लब ने कंपनी बाग में किया वृक्षारोपण

20 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज का लिया संकल्प
PRAYAGRAJ NEWS: महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर लायंस इंटरनेशनल के बैनर तले लायंस क्लब इलाहाबाद अशोक ग्रेटर एवं कैंट के सदस्यों ने कंपनी बाग स्थित आजाद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 20 फलदार एवं छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण मंडल चेयरपर्सन लायन माला मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद ने इसी ऐतिहासिक स्थल पर देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए थे। उनके बलिदान की स्मृति में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर आम, जामुन, गुलमोहर, अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे कंपनी बाग में नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल भी करेंगे, ताकि प्रयागराज को अधिक हरा-भरा बनाया जा सके। मुख्य मीडिया प्रभारी लायन लालू मित्तल ने वीर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को याद करते हुए उनके प्रसिद्ध शब्दों का उद्घोष कियाकृ
ष्भारत की फिजाओं को सदा याद रहूँगा,
आजाद था, आजाद हूँ, आजाद रहूँगा।ष्
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी ग्रहण की। वृक्षारोपण कार्यक्रम में लायन माला मिश्रा, लायन राधे मरवा, लायन सुधीर कुमार, रीजन चेयरपर्सन लायन राजकुमार साहू, लायन सुषमा साहू, लायन धीरेंद्र मिश्रा, लायन संजय गुप्ता, लायन शालिनी गुप्ता, लायन सुनील गुप्ता, लायन लालू मित्तल, लायन सुनील छिब्बर एवं लायन निशा छिब्बर सहित बड़ी संख्या में लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।