Home उत्तर प्रदेश घूरपुर पुलिस ने चेन स्नेचर को धर दबोचा!80 हजार नकदलूटी राशि...

घूरपुर पुलिस ने चेन स्नेचर को धर दबोचा!80 हजार नकदलूटी राशि बरामद

11
0

घूरपुर (प्रयागराज)। 17 फरवरी को ई-रिक्शा सवार महिला से लूटी थी सोने की चेन लूट मामले में दो लुटेरे को घूरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। घूरपर पुलिस ने उनके पास से लूट में प्रयुक्त अपाचे बाइक और चेन बेचकर प्राप्त 80 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। यह घटना 17 फरवरी को हुई थी। चटकहना, औद्योगिक क्षेत्र निवासी सविता द्विवेदी (पत्नी कमल द्विवेदी) अपने मायके बिरवल से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। भीटा गांव स्थित श्री अनंत राम द्विवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास अपाचे सवार दो युवकों ने उनके गले से लगभग एक तोले की सोने की चेन झपटा मार कर छीन ली और लेकर फरार हो गए। जिसकी शिकायत संबंधित थाने में प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को लेते हुए, थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने तत्काल एक टीम का गठन किया। टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी सर्विलांस की मदद ली। लगातार निगरानी के बाद संदिग्ध बाइक की पहचान की गई।इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर इंतजार अहमद (पुत्र शकील अहमद, निवासी मारियाडीह, पुरामुफ्ती) और रहजान अहमद (पुत्र निसार अहमद, निवासी उमरी,धूमनगंज) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनोंआरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में ठछै के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही, संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग भी की जा रही है।