Home उत्तर प्रदेश घूरपुर पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले के घर में दी दबिशरू...

घूरपुर पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले के घर में दी दबिशरू एक गिरफ्तार, भारी मात्रा शराब नष्ट की गई में दलहन और रासायनिक पदार्थ।

8
0

घूरपुर (प्रयागराज)। घूरपुर पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमोली गांव में तालाब किनारे एक अवैधशराब कारखाने पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में दलहन तथा तैयार शराब को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई रविवार सुबह की गई। पुलिस टीम को देखते ही शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया और वे भागने लगे। पुलिस ने मौके से शेरू भारतीय पुत्र भाऊ राम को गिरफ्तार कर लिया।छापेमारी के दौरान, पुलिस ने बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही कच्ची शराब और लहन को नष्ट किया। साथ ही, मौकेपर धधक रही भट्टियों को भी तोड़ दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विशाल चैहान, कांस्टेबल नरेश चंद्र और अमित यादव शामिल थे।
थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। होली पर्व को देखते हुए क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।