Home उत्तर प्रदेश घायल से मिलने अस्पताल पहुंचे विधायक

घायल से मिलने अस्पताल पहुंचे विधायक

FATEHPUR NEWS: बिन्दकी क्षेत्र के हरदौली गांव में हृदय विदारक हुई घटना में घायल मासूम बच्ची कामिनी से कानपुर के लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में मुलाकात करने जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल पहुंचकर उसके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की व चिकित्सकों से बेहतर इलाज के लिए विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
बताते चलें कि पिछ्ले दिनों हरदौली गांव में मुकेश कुमार का परिवार घर के बरामदे में सो रहा था। तभी भोर पहर लगभग चार बजे बरामदे की छत और दीवार पूरी तरह से ढह गई। जिससे बरामदे में सो रहे मुकेश कुमार (50), मां माधुरी (85), पत्नी रन्नो देवी (47), बेटी क्षमा (22), प्रकाशनी (16), कामिनी (12) तथा बेटा प्रखर (11) सभी मलबे के नीचे दब गए। जिसमें दंपति सहित तीन की मौत हो गई थी। गंभीर घायल कामिनी को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रिफर किया गया। विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि पीड़ित परिवार के दुख की घड़ी में साथ हैं।