Home उत्तर प्रदेश घर के दरवाजे बंधी बकरिया गायब, पुलिस से शिकायत

घर के दरवाजे बंधी बकरिया गायब, पुलिस से शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के कजलापुर गांव की एक महिला का आरोप है कि पांच दिन पहले घर के बाहर बंधी उसकी तीन बकरिया गायब हो गई, खोजबीन के बाद बकरी का पता नहीं चला, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कजलापुर गांव निवासी नीता देवी पत्नी सरोज पटेल ने रविवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि घर के दरवाजे पर बंधी उसकी तीन बकरिया 31 मार्च की रात गायब हो गई, काफी खोजबीन के बाद भी बकरियों का कही पता नहीं चला, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।