Home उत्तर प्रदेश घरेलू विवाद के चलते दंपति ने खाया जहरीला पदार्थ, पत्नी की हालत...

घरेलू विवाद के चलते दंपति ने खाया जहरीला पदार्थ, पत्नी की हालत गंभीर रेफर

AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम एल्चीनगर में गुरुवार को घरेलू विवाद के बाद दंपति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एल्चीनगर निवासी अमन कुमार (30) पुत्र ब्रजेश कुमार का गुरुवार को किसी बात को लेकर पत्नी साक्षी (27) से विवाद हो गया। बताया गया कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई।परिजन आनन-फानन में दोनों को सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। साक्षी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अमन का उपचार सीएचसी में जारी रहा। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मामले को लेकर पुलिस को भी जानकारी दी गई है। पुलिस घटना के कारणों की जानकारी में जुटी हुई है।