Home उत्तर प्रदेश घटी जी एस टी मिला उपहार कार्यक्रम के तहत नकुड़ विधायक मुकेश...

घटी जी एस टी मिला उपहार कार्यक्रम के तहत नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने व्यापारियों से किया संवाद स्थापित

व्यापारियों का विकास की राष्ट्र की समृद्धि का आधार:मुकेश चौधरी

SAHARANPUR NEWS: सेवा संकल्प पखवाडे के अंतर्गत नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने केंद्र सरकार द्वारा घटाई गयी जी एस टी की दरो का फायदा बताने के लिए नगर चिलकाना सुल्तानपुर के व्यापारियों से जनसम्पर्क के दौरान संवाद स्थापित कर घटी जी एस टी के फायदे बताये। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाये गये सेवा संकल्प पखवाडा अभियान के तहत चिलकाना सुल्तानपुर के व्यापारियों से जनसंपर्क का प्रोग्राम आयोजित कर घटी जी एस टी मिला उपहार की जानकारी देते हुए उन्हें जी एस टी की घटी दरो की जानकारी दी। इस दौरान नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने नगर के व्यापारियों से सीधा संवाद कर उन्हें घटी हुई जी एस टी के फायदे बताये। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने जनसम्पर्क के दौरान व्यापारी बंधुओ से आत्मीय चर्चा कर कहा कि जी एस टी की घटी दरे जहाँ व्यापार जगत को नयी ऊर्जा देगा वहीं ग्राहकों को भी बड़ी राहत प्रदान करेगा। उन्होंने कहा की व्यापारी का विकास ही राष्ट्र की समृद्धि का आधार है व्यापारी खुशहाल होगा तो देश की अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी। इस अवसर पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, रामनाथ धीमान, सौरभ काम्बोज बीजेपी नेता जायर हुसैन चाँद, अनुपम जैन, प्रवीण सैनी, सुमन सैनी, मरगूब अंसारी, आदि सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।