Home उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान द्वारा कुपोषित बच्चों को दी गई पोषण पोटली

ग्राम प्रधान द्वारा कुपोषित बच्चों को दी गई पोषण पोटली

FATEHPUR NEWS: हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत संनगाव मजरे जयसिंहपुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पंचायतीराज विभाग,  बाल विकास परियोजना विभाग एवं सी थ्री संस्था के आपसी समन्वय से पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बलवीर सिंह यादव द्वारा की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि महिलाएं अपने बच्चों को पौष्टिक भोजन खिलाएंगे जिससे बच्चे को कई तरह संक्रमण रोग बचाव किया जा सके और हमेशा बच्चों को ताजा  भोजन खिलाएं और विटामिन युक्त फल, दुध एवं पौष्टिक मेवे खिलाएंगे तो आप लोगो के बच्चे तंदरुस्त हो जायेगें। कभी कुपोषण का शिकार नहीं होगें। बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर फूलकली ने बहन और महिलाओं को बताया कि महिलाओं को शासन से मिलने वाले पुष्टाहार को निशुल्क दिया जा रहा है। इसके अलावा इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन करवाया गया। वहीं ब्लॉक समन्वयक अरविंद यादव ने महिलाओं को बताया कि स्वस्थ और कुपोषण मुक्त रखने के लिए महिलाओं को जानकारी दी गई। इसके अलावा किशोरी स्वास्थ्य बाल विवाह, टीकाकरण, महिला शशक्तिकरण, लैंगिक भेदभाव, घरेलू हिंसा, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार आदि पर विस्तृति जानकारी दी और जो बच्चे कुपोषित है उनकी निगरानी उनके अभिभावक व आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा किए जायेंगे  ताकि वह बच्चे जल्द स्वस्थ्य हो जाये। पोषण भोजन, पानी और शरीर द्वारा ग्रहण किए जाने वाले अन्य पदार्थों में मौजूद पोषक तत्वों से प्राप्त होता है। यह शरीर की कार्यक्षमता को बनाए रखता है। विकास को संभव बनाता है और अच्छे स्वास्थ्य में सहायक होता है। प्रत्येक पोषक तत्व की उचित मात्रा और संतुलित आहार के बिना शरीर सामान्य स्तर पर नहीं चल पाता। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी मुख्य सेविका फूलकली देवी ने किशोरी स्वास्थ्य पर जानकारी दी। आशा संगिनी रूपा देवी ने संचारी रोंगो से वचाव व  स्वच्छता पर विस्तृति जानकारी दी। कार्यक्रम में जानकी देवी व शिवानी की गोद भराई व अमित कुमार को अन्नप्राशन,  अतिकुपोषित बच्ची मानवी को पोषण पोटली वितरण की गई।
इस अवसर पर पंचायत सहायक प्रभात कुमार, रोजगार सेवक  राजकुमार, आशा संगिनी रूपा देवी, आशा आशा देवी, आंगनवाड़ी किरन देवी, मायावती, तारा देवी, सहायिका वीना देवी व अधिक संख्या में किशोरी, बच्चे, महिलाएं, ग्रामीण उपस्थिति रहे हैं।