Home उत्तर प्रदेश ग्राम न्यायालय, मेजा, जनपद  प्रयागराज द्वारा सचल न्यायालय का सफल आयोजन सम्पन्न

ग्राम न्यायालय, मेजा, जनपद  प्रयागराज द्वारा सचल न्यायालय का सफल आयोजन सम्पन्न

न्याय अब पहुंचा गांव के द्वार लोगों को मिलेगा त्वरित लाभ

PRAYAGRAJ NEWS: 23 जुलाई को ग्राम न्यायालय, मेजा द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को त्वरित व सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज  ग्राम पंचायत भवन, कोहड़ार, तहसील मेजा, जनपद प्रयागराज में सचल न्यायालय का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। यह सचल न्यायालय बुधवार दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक संचालित हुआ, जिसकी अध्यक्षता माननीय न्यायिक अधिकारी  रूपांशु आर्य ने की।
इस विशेष सत्र में पक्षकारों की उपस्थिति में कुल तीस वादों का निस्तारण किया गया। इस आयोजन में कोहड़ार चैकी क्षेत्र से संबंधित अधिवक्तागण, वादिकारीगण एवं पक्षकारों ने सक्रिय भागीदारी की और अपने वादों का त्वरित निस्तारण प्राप्त किया। अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक सफल प्रयास रहा, जिससे ग्रामीण नागरिकों को न्यायिक सेवाएँ उनके गाँव में ही उपलब्ध हो सकीं। इससे न्याय प्रक्रिया के प्रति विश्वास एवं सहभागिता दोनों में वृद्धि हुई।ग्राम न्यायालय, मेजा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन कर ग्रामीण अंचलों में न्याय व्यवस्था को और अधिक जनसुलभ बनाने हेतु संकल्पित है। न्यायाधिकारी रूपांशु आर्य के स्टाफ पेशकार  संजय मौर्य, रामजीत यादव, स्टेनो अनुराग शर्मा, सचिन शामिल रहे।