MIRZAPUR NEWS: विधानसभा-मड़िहान अंतर्गत विकासखंड-राजगढ़ के ग्राम-तालर मे भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गांव चलो अभियान के तहत पक्की सड़क निर्माण का सौगात मिला। ग्राम तालर अनुसूचित बस्ती से नहर तक पक्की रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन मंगलवार को पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना की कुल लागत ₹01.19 करोड़ है तथा कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग (PWD) है। प्रस्तावित निर्माण कार्य की लंबाई लगभग 2 किलोमीटर तथा चौड़ाई 3.75 मीटर से संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा,जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग के निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा विधायक से बराबर की जा रही थी। जिससे विधायक क्षेत्र के विकास को गंभीरता से लेते हुए उक्त सड़क स्वीकृत कराई। निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र के लोगों को स्कूल, अस्पताल एवं बाजार आने-जाने में काफी सुविधा प्राप्त होगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा गया तथा सभी ने विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनीता सिंह, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण तिवारी, महामंत्री सहेंद्र मौर्य एम सुजीत केसरी, गुलाब मौर्य, ग्राम प्रधान तालर शक्ति केंद्र संयोजक राजेश मौर्य, नरसिंह चौहान, इंद्र प्रताप यादव, अवधेश प्रजापति, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।







