कुठौंद ब्लॉक के बीडीओ ने दी चेतावनी, तीन गौशालाओं का किया निरीक्षण
JALAUN NEWS: कुठौंद ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को सचिवों संग बैठक कर गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में हरा चारा, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए, इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के बाद बीडीओ ने मदारीपुर समेत तीन गौशालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, लेकिन सफाई को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। बीडीओ ने कहा कि गौशालाओं का संचालन सुचारू ढंग से होना चाहिए, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।







