MIRZAPUR NEWS: अखिल भारतीय ऊमर वैश्य महासभा युवजन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के ज़िलाध्यक्ष गौरव ऊमर को भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर वैश्य समाज एवं व्यापारी समाज में ख़ुशी का माहौल है। रात से ही सोशल मीडिया पर एवं गौरव ऊमर के आवास पर उनके समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। गौरव ऊमर वर्ष 2012 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति से जुड़े थे। वे विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष एवं दो कार्यकाल भाजपा के जिला मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक भी हैं।







