Home उत्तर प्रदेश गोकशी करने वालों पर थाना नागल पुलिस की कड़ी कार्यवाही में 1...

गोकशी करने वालों पर थाना नागल पुलिस की कड़ी कार्यवाही में 1 घायल 3 गिरफ्तार

नागल थाना प्रभारी रमेश चंद्र सिंह व उनकी पुलिस टीम की कार्यशैली की नागल क्षेत्र में प्रशंसा

SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन मे जनपद सहारनपुर में अपराधों की रोकथाम व वाँछित/वारण्टी अभियुक्तो,अवैध शस्त्र और गौकशी करने वालों के विरुद्ध चैकिंग हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना नागल प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश चन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व मे सिडकी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रवि कुमार व मिशन शक्ति केंद्र की महिला उप निरीक्षक सुमन यादव द्वारा सघन गस्त व चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ग्राम दंगेड़ा के जंगल में गोकशी करने की योजना बना रहे हैं इस सूचना पर नागल थाना प्रभारी रमेश चंद्र सिंह व सिडकी चौकी इंचार्ज रवि कुमार मय पुलिस फोर्स के गांव दंगेड़ा के जंगलों में पहुंचे जहां गोकशी करने वालों ने पुलिस पर फायर कर दी, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा करने के लिए जवाबी कार्रवाई में बदमाशों पर फायर की जिससे 01 अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त को  गिरफ्तार कर लिया गया,03 बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।जबकि 01 बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया।अभियुक्तों के पास से 01 तमंचा, 02 कारतूस,315 बोर और गोकशी के उपकरण कुल्हाड़ी, 02 छुरे,रस्सा और 01 जिंदा गौवंश प्राप्त हुए। अभियुक्त की पहचान जाहिद पुत्र साहिद, मेहकर पुत्र फुरकान, साजिद पुत्र मुनफैत, राशिद पुत्र इरफान के रूप में हुई सभी अभियुक्त दनियालपुर उर्फ नौजली थाना नांगल जिला सहारनपुर के निवासी हैं। जिनके खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि हम खेतों में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर खेतों में ले जाकर गोकशी करते हैं आज भी हम इसी फिराक में थे,लेकिन नागल पुलिस को नजदीक आते देख हम लोग घबरा गए और हमने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया ,लेकिन पुलिस टीम द्वारा हमें गिरफ्तार कर लिया गया। गोकशी करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे,नागल थाना प्रभारी रमेश चंद्र सिंह,सीडकी चौकी इंचार्ज रवि कुमार,महिला उप निरीक्षक सुमन यादव, उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल राहुल शर्मा, कांस्टेबल विक्रांत कुमार, कांस्टेबल कृष्ण गोपाल, थाना नांगल जिला सहारनपुर शामिल रहे।