PRATAPGARH NEWS: घर में घुसकर मारपीट की घटना में इलाज के दौरान चुटहिल की मौत को लेकर दर्ज गैरइरादतन हत्या को लेकर सांगीपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के मुरैनी गांव में बीती तीन अप्रैल को आरोपियों ने लाठी डण्डे से पीडिता के घर जानलेवा हमला बोल दिया था। इस घटना में पीड़ित पक्ष के अर्जुन को गंभीर चोटें आ गयी। इलाज के दौरान अर्जुन की प्रयागराज मेडिकल कालेज में मौत हो गयी थी। पुलिस ने घटना को लेकर आरोपियो के खिलाफ दर्ज मुकदमे मे गैरइरादतन हत्या की धारा में बढोत्तरी की। थाने के दरोगा जानेन्द्र कुमार शनिवार को फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। राजमतीपुर मटटन नाले के पास पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी सूरज वर्मा पुत्र सोहनलाल वर्मा निवासी मुरैनी सांगीपुर व पडोसी जिले रायबरेली के डीह थानान्तर्गत किशुनपुर निवासी वीरेन्द्र वर्मा पुत्र श्यामलाल के साथ एक अभियुक्ता को हिरासत में ले लिया। पूछतांछ में आरोपियो के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी डण्डा बरामद किये जाने का भी दावा किया है। पुलिस ने आरोपियो को जेल भेज दिया है।







