VARANASI NEWS: गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित ष्होटल जायन इनष् को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क से सफलतापूर्वक जोड़ते हुए गैस आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। आपूर्ति का शुभारंभ सुशील कुमार, महाप्रबंधक द्वारा किया गया,जो वाराणसी के संचालन का नेतृत्व भी कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रवीन गौतम (मुख्य प्रबंधक मार्केटिंग) देबाशीष साहू सुमित सागर सहित अन्य लोक उपस्थित थे। गेल के अधिकारी ने बताया कि,ष्होटल जायन इनष् कैंटोनमेंट क्षेत्र का एक प्रमुख वाणिज्यिक प्रतिष्ठान है, जहां आतिथ्य सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। पूर्व में इस प्रतिष्ठान में प्रति माह लगभग 25 से 30 एलपीजी सिलेंडरों की खपत होती थी, किंतु पीएनजी आपूर्ति से अब इन सिलेंडरों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि,वर्तमान समय में पीएनजी एक विश्वसनीय एवं किफायती ऊर्जा विकल्प के रूप में तेजी से उभर रहा है। यह उपभोक्ताओं को दीर्घकालिक बचत के साथ-साथ सुविधाजनक एवं आधुनिक ऊर्जा समाधान प्रदान करता है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे पीएनजी कनेक्शन अपनाएं और दीर्घकालिक बचत के साथ सुरक्षित एवं आधुनिक ऊर्जा प्रणाली का लाभ उठाएं।







