KUSHINAGAR NEWS: गृह मंत्री अमित शाह बिहार जाने के लिए कुशीनगर एयरपोर्ट पर पर पहुंचे तो पार्टी के जिला पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व विधायक त्रिपाठी ने एयरपोर्ट पर गृहमंत्री को बुके देकर स्वागत किया। बता दें कि देश के गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता से सीधे कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों मौजूद थे। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारियों का कुशल क्षेम पूछा और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए।







