Home इटावा गृह कलेस से तंग आकर दो ने लगाई फांसी,रेफर

गृह कलेस से तंग आकर दो ने लगाई फांसी,रेफर

AURAIYA NEWS: अजीतमल क्षेत्र में गृह कलेस से तंग आकर दो लोगों ने फांसी लगा ली जिनको परिजन आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़ा होने पर फांसी लगा ली। परिजनों ने किसी तरह रस्सी काटकर उसकी जान बचाई ।वही दूसरे मामले में घरेलू नाराजगी के चलते एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया।दोनों को गंभीर हालात में सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश कुमार पुत्र मुकेश बाबू उम्र 26 वर्ष निवासी चांदपुर ककरईया गुरुवार की दोपहर घर पर पत्नी से कहासुनी हो गई। पत्नी से नाराज व्यक्ति ने घर के अंदर कमरे के कुंडे से फंदा डालकर फांसी लगा ली।पत्नी की चीख पुकार सुनकर आए परिजनों से फंदा काटकर नीचे उतारा। वहीं दूसरी घटना में विनीत यादव पुत्र राकेश यादव उम्र 27 वर्ष निवासी सूर्यनगर अजीतमल ने गृह कलेस के चलते फांसी के फंदे पर झूल गया।दोनों को परिजनों द्वारा गंभीर हालात में सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालात में दोनों को सैफई रेफर किया गया।