विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधन ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
PRAYAGRAJ NEWS: गीता ज्ञान एकेडमी इंटर मीडिएट कालेज कोरांव का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यालय में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय के प्रबंधक रमेश प्रसाद मिश्र व प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र मिश्र विद्यालय के संचालक विजय शंकर मिश्र ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। मेधावी छात्रों में शिवांशी शुक्ला कक्षा 6 ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कार्तिक मिश्रा कक्षा 3 व अभिषेक मिश्रा कक्षा 5 ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अमन सिंह कक्षा 5 ने विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी स्थान प्राप्त छात्रों को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।







