KUSHINAGAR NEWS: सोमवार को नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्यायनगर कुशीनगर स्थित डीडी मंत्रा नृत्य संगीत विद्यालय के परिसर में भारत के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार, अभिनेता स्व. किशोर कुमार का जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। गीतकारों ने उनके गीतों को गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना हुई और स्व.किशोर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यशुदीप ने गाया मेरे सपनो की रानी कब आयेगी तू, कृष्णा ने गाया ओ मेरे दिल के बेचैन. काफी सराहा गया। काश्वी ने गाया चला जाता हूं किसी की धुन में धड़कते दिल के तराने लिए को सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। राजा ने गाया पल पल दिल के पास तुम रहते हो। शिव ने गाया हमें और जीने की चाहत न होती अगर तुम न होते। अतिथि पूर्व प्रवक्ता सुरेश गुप्ता ने कहा कि किशोर सफल गायक, संगीतकार, अभिनेता, कंपोजर थे। संस्था के निदेशक कृष्णानंद त्रिपाठी ने कहा कि किशोर कुमार के गीत दिलों को सुकून पहुंचाने वाले है। आज वे दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने गीतों के माध्यम से अपने प्रशंसकों के दिलों में जिंदा हैं। संस्था ऐसे कार्यक्रम हमेशा करती है कि जिससे आने वाली पीढ़ी पुराने गीतों को और बीते जमाने के गायको को याद रखें और अपना जीवन अमूल्य बना सकें। इस मौके पर मिथिलेश पाण्डेय परासर नाल पर संगत कर रहे थे। शमशेर, संस्था के छात्र पियूष उपाध्याय, करण यादव, वैष्णवी, कात्यायनी नरेंद्र शर्मा गीता वर्मा, कृष्णा, पुष्पा, अभिषेक, राजा सहित संगीत के विद्यार्थी उपस्थित रहे।







