माल्यार्पण के साथ विचार गोष्ठी आयोजित, पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया नमन
FATEHPUR NEWS: अमर शहीद पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर जिला पत्रकार संघ (रजि.) एवं गंगा बचाओ सेवा समिति के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने किया। इसी कड़ी में साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा भी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी चौराहे पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया सेंटर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में पत्रकारों, अधिवक्ताओं, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने भाग लेकर महान पत्रकार को नमन किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शैलेंद्र शरण सिंपल ने गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सत्य और न्याय के लिए संघर्ष किया। वहीं ‘आखिरी आंसू’ के संपादक एवं कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थी कलम के सच्चे सिपाही थे, उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य बबलू कालिया ने कहा कि हम सभी को विद्यार्थी के पदचिह्नों पर चलकर समाज में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन संघ के महामंत्री सुरेंद्र पाठक ने किया। इस दौरान मनभावन अवस्थी, सिद्धार्थ दीक्षित एडवोकेट, अनीत अग्रहरि एडवोकेट, आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट, जतिन द्विवेदी, पत्रकार धीरू श्रीवास्तव, शाहिद अली, बृजेश मिश्रा, रवि सिंह, धीरेन्द्र सिंह राणा, अजय सिंह, योगेंद्र मौर्य, बबलू मौर्य, महेश त्रिपाठी, अभिषेक श्रीवास्तव, अरुण कुमार, दीपू मौर्य, आरबी चतुर्वेदी, अजय श्रीवास्तव, संजय सिंह, शिवबरन, जगन्नाथ, पंकज मौर्य, मुकेश कुमार, रमेश यादव, सुनील मौर्य, संजीव श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







