Home उत्तर प्रदेश गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद आयोजित हुई गोष्ठी

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद आयोजित हुई गोष्ठी

FATEHPUR NEWS:  गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रातः साढ़े नौ बजे कांग्रेसियों ने झंडारोहण कर एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला व शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से अपने-अपने विचार रखे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान को विश्व का सर्वोच्च संविधान बताते हुए कहा कि संविधान निर्माताओं ने विश्व के विभिन्न संविधानों का गहन अध्ययन कर उनके परिणामों पर विचार करते हुए एक जनहितकारी, उदारवादी एवं संतुलित संविधान की रचना की, जो आज भी पूरी तरह सफल और प्रासंगिक है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि भारतीय संविधान नागरिकों को संपूर्ण स्वतंत्रता के साथ सभ्य जीवन जीने का मार्ग दिखाता है, वहीं विधि के माध्यम से उन्हें अनुशासित भी करता है, जो संविधान की सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने पर जोर दिया। गोष्ठी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी, प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे तथा रामलोचन निषाद ने भी विचार व्यक्त करते हुए भारतीय संविधान को विश्व का उच्चस्तरीय संविधान बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुरेश तिवारी, ब्रजेश मिश्रा, सैयद सहाब अली, जगत पाल पासवान, रेखा पासवान, नौशाद अहमद, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, अभय शुक्ला, आनंद सिंह गौतम, शैलेन्द्र सिंह, शमशाद अहमद, राशिद सिद्दीकी, धर्मेंद्र सिंह, वकील खान, निजामुद्दीन, नजमी कमर, सावेज अहमद, शकीला बानो, राजीव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।