Home उत्तर प्रदेश गंगा व पांडु नदी में बाढ़ से हाहाकार, क्षेत्रीय विधायक ने नाव...

गंगा व पांडु नदी में बाढ़ से हाहाकार, क्षेत्रीय विधायक ने नाव से किया दौरा

FATEHPUR NEWS: जिले में गंगा और पांडु नदी में आई बाढ़ से दर्जनों गांव प्रभावित हो गए हैं। भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने नाव से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान तहसीलदार अखिलेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रचना यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। मंगलवार को विधायक ने महुआ टीला में बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। तहसीलदार ने बताया कि पीड़ितों को खाने-पीने और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य शिविर में मरीजों से इलाज व दवाइयों की जानकारी ली गई। ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया गया। बाढ़ से प्रभावित गांवों में जाड़े का पुरवा, सदनहा, बिंदकी फार्म, आऔसरी खेड़ा, बेनीखेड़ा, दरियापुर कटरी, मदारपुर, नया खेड़ा, बड़ा खेड़ा, मल्लू खेड़ा सहित कई गांव शामिल हैं।
इस बाढ़ से धान, परवल, भिंडी, लौकी, तरोई और तिली जैसी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग भी उठाई है। फिलहाल बाढ़ प्रभावित गांवों से ग्रामीणों को सुरक्षित बाढ़ चौकियों में पहुंचाने का काम किया जा रहा है।