Home उत्तर प्रदेश खोए मोबाइल पाकर खिल उठे चेहरे, जीआरपी ने लौटाई खुशियां

खोए मोबाइल पाकर खिल उठे चेहरे, जीआरपी ने लौटाई खुशियां

JHANSI NEWS: जीआरपी झांसी अनुभाग की सर्विलांस टीम ने विशेष अभियान चलाकर 218 गुम मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद किए गए मोबाइल उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से ट्रेस किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 26 लाख 16 हजार रुपये आंकी गई है। सोमवार को एसपी जीआरपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक जीआरपी झांसी द्वारा कुल 612 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 70 लाख 75 हजार रुपये है। सभी मोबाइल सुरक्षित रूप से उनके असली मालिकों को वापस कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल बरामदगी अभियान में उपनिरीक्षक बृजेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस जीआरपी झांसी, हेड कांस्टेबल जगदीश चन्द्र, कांस्टेबल आकाश गंगवार एवं कांस्टेबल दिनेश कुंतल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पत्रकार वार्ता में क्षेत्राधिकारी जीआरपी सलीम खान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।