Home उत्तर प्रदेश खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

PRATAPGARH NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कबडडी के बालिका वर्ग में पुलिन फाउण्डेशन लीलापुर साहबगंज की टीम प्रथम स्थान पर रही। दूसरा स्थान सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कालेज की बालिकाओं को मिला। वहीं कबडडी के बालक वर्ग में शंकर कालेज कटैया एवं दूसरा स्थान सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कालेज को हासिल हुआ। इसके अलावा योग व्यायाम की प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया गया। खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ0 अमित कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का हौंसला आफजाई किया। प्राचार्य ने विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ0 रविकांत कौशल एवं डॉ0 प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अम्बिकेश त्रिपाठी ने किया। महाविद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व मंत्री प्रो0 शिवाकांत ओझा ने विजेता व उप विजेता टीम को शुभकामनाएं सौंपी।