Home उत्तर प्रदेश खेत में लगे बाड़ क्षतिग्रस्त करने का केस दर्ज

खेत में लगे बाड़ क्षतिग्रस्त करने का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: खेत में लगाए गए बाड़ को क्षतिग्रस्त करने तथा गालीगलौज व धमकी को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे लोका गांव की पुष्पा देवी पत्नी नरेश बहादुर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपने खेत में चारों तरफ सुरक्षा के बाबत तार लगा रखा है। पीड़िता का आरोप है कि बीती दस अगस्त को जमीनी रंजिश में गांव के कमलजीत पुत्र इन्द्रपाल व उसकी पत्नी माया देवी तथा आशा देवी पत्नी रमेश ने एकराय होकर खेत में लगाए गए तार को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक दीप नारायण का कहना है कि जांच के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।