राहत हुसैन रिज़वी के दसवें पर हुई मजलिस
ETAWA NEWS: स्थानीय घटिया अज़मत अली स्थित इमाम बारगाह में मरहूम राहत हुसैन रिज़वी अन्नू भाई इब्ने के दसवें की मजलिस का आयोजन आसिफ रिज़वी व काशिब रिज़वी की ओर से किया व्य। मजलिस का शुभारंभ तसलीम रज़ा, जाफ़र ईरानी, सलीम रज़ा, जहूर नक़वी ने मर्सिया ख्वानी से किया। मजलिस में तक़रीर करते हुए मौलाना जनाब सैयद ज़ाहिद हुसैन इमामे जुमा एएमयू अलीगढ़ ने कहा कि अल्लाह ने कहा कुरान में तब्दीली मुमकिन नहीं है। आज 1400 से साल हो गए कुरान की आयतें अपनी जगह हैं। इसी तरह सीरते मोहम्मदी में कोई तब्दीली न हो इसलिए अल्लाह ने 12 इमाम भेजे जो कयामत तक सीरते मोहम्मदी की हिफाजत करेंगे। रसूल ने फरमाया है कि इल्म हासिल करो मां की गोद से कब्र की मंजिल तक। आज भी सीरते मोहम्मदी बाकी है जब कोई बच्चा पैदा होता है तो उसके कान में आजान दी जाती है। अल्लाह ने रसूल और एहलेबैत की मोहब्बत में कायनात को पैदा किया। मौलाना जाहिद हुसैन ने कहा खुशनसीब हैं वो लोग जिनके दिल मे मोहब्बते एहलेबैत है। इंसान को उसका अखलाक ही जिंदा रखता है।मजलिस में मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा, अल्जाज़ कमर अब्बास नक़वी करबलाई, हाजी अरशद मरगूब, शावेज़ नक़वी, मुशीर हैदर, तनवीर हसन, आगा हसन अब्बास, अमीर हैदर जाफ़री, कामरान खान, तहसीन रजा, अख्तर अब्बास, समर अब्बास, लारेब नक़वी, शादाब नक़वी, ताबिश रिज़वी, अयाज हुसैन, आतिफ एड., शब्बर अक़ील, जीशान हैदर, समर, राहिल, कलीम वारसी, सुहेल अली सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।







