Home उत्तर प्रदेश खाद की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर...

खाद की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

PRATAPGARH NEWS: खाद की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष वृहस्पति पाण्डेय व विधानसभा इकाई रामपुरखास अध्यक्ष राजेश गौड़ की अगुवाई मेे तहसीलदार कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करायी जाय। वहीं आम आदमी पार्टी ने खाद वितरण में भ्रष्टाचार एवं काला बाजारी पर रोक लगाए जाने की भी आवाज उठायी है। इस मौके पर रामनयन वर्मा, अन्नू वर्मा, राजेश्वर प्रसाद, अमर बहादुर, बुधई, चन्दुल सरोज, सजनलाल, अमृत पटेल आदि रहे।