Home Blog खत्री समाज को एकजुट कर राष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतु प्रयागराज में प्रेस...

खत्री समाज को एकजुट कर राष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतु प्रयागराज में प्रेस वार्ता कर जागरूक किया

6
0

प्रयागराज। बृहस्पतिवार खत्री समाज को एकजुट कर राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए प्रयागराज में प्रेस वार्ता कर खत्री समाज में एकजुट होने का आह्वान किया। देशभर में अनेक छोटे-छोटे भागों में बंट चुके तथा आपसी मतभेदों से कमजोर हो रहे खत्री समाज को एकजुट कर राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाने के उद्देश्य से प्रयागराज में अखिल भारतीय खत्री समाज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कपूर द्वारा प्रेस वार्ता कर खत्री समाज को संबोधित करते हुए महेश कपूर ने कहा कि खत्री समाज की पहचान सदैव सामाजिक कार्यों के माध्यम से रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ब्यूटिशियन कोर्स के माध्यम से प्रयागराज से बलिया तक हजारों छात्राओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाया गया है। साथ ही भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की रक्षा के लिए संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार का अभियान भी प्रारंभ किया गया है। कपूर ने बताया कि वर्ष 2013 से 2016 तक अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रदेशों में अनेक सामाजिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित किया। वर्ष 2016 के बाद भी वे निरंतर समाज सेवा में सक्रिय बने हुए हैं। पिछले 10 वर्षों में हजारों लड़कियों को निःशुल्क सूई-धागा, बटन एवं सिलाई का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार के योग्य बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य युवतियों को आत्मनिर्भर बनाना है,जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बनकर समाज और परिवार को मजबूत कर सकें। महेश कपूर ने यह भी कहा कि खत्री समाज हमेशा सरकार के साथ खड़ा रहा है और अपनी पहचान को कायम रखा है,लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कुछ लोगों द्वारा समाज को सुनियोजित तरीके से कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है,जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वही उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार इस विषय पर सार्थक निर्णय लेने का अपना समर्थन पत्र सभा को दे चुकी है,इस प्रेस वार्ता में खत्री समाज समस्त पदाधिकारी सर्वश्री कृष्णा बहल ,आनंद टंडन, पार्षद नीरज टंडन, श्रीमती सुनीता चोपड़ा (पार्षद), नीरज मेहरोत्रा,उमेश चंद्र कक्कड़, श्रीमती शोभा दरबारी, डॉ. नीता सेठ,श्रीमती नीलम बहल, श्रीमती शिवानी जायसवाल, आचार्य अमित बहोरे,अतुल मेहरोत्रा, बृजेश मेहरोत्रा, राजेश मेहरोत्रा, अनुज बहोरे, बृजेश सडाना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।