Home उत्तर प्रदेश खजुरी बाजार में अतिक्रमण को लेकर बढ़ रही दुर्घटनाएं क्षेत्रीय लोगों ने...

खजुरी बाजार में अतिक्रमण को लेकर बढ़ रही दुर्घटनाएं क्षेत्रीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग, पुलिस ने अतिक्रमण हटाने का दिया आश्वासन

11
0

कोरांव प्रयागराज। कोरांव थाना क्षेत्र के खजुरी बाजार में सड़क पटरियों पर अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है, जिस पर थाना प्रभारी ने निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया है। शनिवार शाम करीब 5 बजे एक महिला वाहन से उतरते ही सड़क पटरी पर नहीं जा सकी, क्योंकि वहां अतिक्रमण था। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बची। हरिकृष्ण सिंह, राजेश सिंह, विनोद सिंह, महेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पटरियों पर अतिक्रमण के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। होली पर्व के दौरान बाजार में भीड़ बढ़ने से स्थिति और बिगड़ सकती है। ग्रामीणों ने दुकानदारों से सड़क पटरी से दूर दुकानें लगाने का आग्रह किया है। इस संबंध में रविवार सुबह थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार वर्मा से बात की गई। उन्होंने कहा कि यदि खजुरी बाजार में अतिक्रमण कर दुकानें लगाई जा रही हैं, तो उसका निरीक्षण कर सड़क पटरियों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। उनका उद्देश्य है कि होली पर्व के मद्देनजर किसी भी प्रकार की दुर्घटना या घटना न हो।