Home उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सभी बच्चों को खसरा और रूबेला का टीका सही समय...

क्षेत्र के सभी बच्चों को खसरा और रूबेला का टीका सही समय से लगा दें : डॉ मुकेश यादव

KUSHINAGAR NEWS: ब्लॉक फाजिलनगर में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी  एवं जिला सहायक शोध अधिकारी की उपस्थिति में टीकाकरण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई । इस दौरान टीकाकरण में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया एवं  टीकाकरण कार्यक्रम के साथ चलने वाले बाल स्वास्थ्य पोषण माह में सभी बच्चों को विटामिन ए और आयरन फोलिक एसिड की खुराक पिलाने की अपील की गई । जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ मुकेश यादव के द्वारा सभी ए एन एम को बताया गया कि आप अपने कार्यक्रम में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करें ।2026 के अंत तक हमें खसरा और रूबेला की बीमारी को पूर्णतया समाप्त करना है जिसके लिए सभी बच्चों को खसरा और रूबेला का टीका सही समय पर लगवाने के लिए निर्देशित किया गया उन्होंने एएनएम को निर्देशित किया की सभी अपने क्षेत्र में सभी बच्चों को खसरा और रूबेला का टीका समय से लगा दें जिससे बीमारी अपने देश में 2026 के अंत तक समाप्त किया जा सके। जिला सहायक शोध अधिकारी विनोद  शाह ने सत्र स्थल पे सभी टीके एवं सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं उनके उचित उपयोग के लिए एएनएम को प्रशिक्षित किया। इस दौरान ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अनीता कुशवाहा टीकाकरण अधिकारी प्रशांत शर्मा सहायक शोध अधिकारी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव वीसीसीएम सत्य प्रकाश द्विवेदी एवं अन्य सुपरवाइजर तथा सभी एएनएम उपस्थित रही।