FATEHPUR NEWS: क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय, फतेहपुर द्वारा दिनांक 15 अगस्त, 2025 को बालक एवं बालिकाओं के लिए 05 किमी क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
रेस का रूट चार्ट – कलेक्ट्रेट चौराहा (प्रारंभ स्थल), पटेलनगर चौराहा, आई.टी.आई. रोड वर्मा चौराहा ज्वालागंज, शान्तीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहपुर (समाप्ति स्थल) रहेगा। रेस में शामिल होने के लिए – प्रतियोगिता में प्रविष्टि निःशुल्क है। आयु सीमा का कोई प्रतिबंध नहीं है। दोनों वर्गों में विजेता, उपविजेता एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि 15.08.2025 को प्रातः 06:00 बजे तक रेस प्रारंभ स्थल (कलेक्ट्रेट चौराहा) पर करा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु मो. 8795979142 (आरिफ खान, अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक) से संपर्क करें।







