Home उत्तर प्रदेश कौशाम्बी में आशुतोष ब्रम्हचारी पर हमले से सनसनी

कौशाम्बी में आशुतोष ब्रम्हचारी पर हमले से सनसनी

हमलावरों ने काटी नाक,शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों पर हमला करने का आरोप, जीआरपी से शिकायत
KAUSHAMBI NEWS:  जिले से होकर गुजर रही रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर एफआईआर दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रम्हचारी पर अज्ञात हमलावरों ने रविवार की सुबह पांच बजे के करीब ट्रेन में हमला कर दिया ,हमलावरों में आशुतोष ब्रम्हचारी की नाक पर हमलाकर घायल कर दिया,आशुतोष ब्रम्हचारी ने शौचालय में घुसकर अपनी जान बचाई है, उन्होंने प्रयागराज की रेलवे और स्थानीय पुलिस को शिकायती पत्र देकर घटना की जानकारी दी,रीवा एक्सप्रेस ट्रेन के प्रयागराज पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा और तहरीर लेकर जांच में जुट गई है। आशुतोष ब्रम्हचारी ने पुलिस को दी हुई अपनी तहरीर में बताया है कि उनके साथ यह घटना कौशाम्बी जिले में सुबह लगभग 5 बजे सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुई है। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद अविमुक्तेश्वरानंद,प्रकाश उपाध्याय,अरविंद एवं दिनेश शर्मा ने मेरी नाक कटने की योजना बनाई थी,इन लोगों के ही कहने ओर गोवर्धन मथुरा निवासी दिनेश शर्मा ने मेरी नाक कटने वाले को 21 लाख रुपए ईनाम देने की सार्वजनिक मंच और टीवी चैनल पर घोषणा की थी, उन्होंने बताया कि मेरी ट्रेन सिराथू रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी तभी मेरे ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया,उनकी नाक काटने की कोशिश की गई और उनकी हत्या का प्रयास भी किया गया।जिसके बाद उन्होंने शौचालय में घुसकर अपनी जान बचाई और रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी,इस हमले में उन्हें कई जगह चोट लगी है और खून बह रहा है।