PRAYAGRAJ NEWS: भुगतान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी कौंधियारा विकास खंड में मनरेगा संविदा कर्मियों (रोजगार सेवकों) ने 15 माह से मानदेय न मिलने से परिवार भुखमरी के कगार पर द्य रोजगार सेवको ने बुधवार को विरोध जताया। रोजगार सेवकों ने जिलाधिकारी प्रयागराज के नाम संबोधित एक ज्ञापन एडीओ एजी राजेंद्र कुमार पांडेय को सौंपा और तत्काल भुगतान की मांग की। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनका मानदेय जल्द जारी नहीं किया गया, तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे और बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करेंगे। उनका कहना है कि लंबे समय से भुगतान न होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संविदा कर्मियों ने यह भी बताया कि वर्ष 2017 से सरकार द्वारा उनका ईपीएफ काटा जा रहा है। नौ साल बीत जाने के बाद भी उनके यूएन नंबर की धनराशि अभी तक खातों में प्राप्त नहीं हुई है, जिससे उनकी चिंताएं और बढ़ गई हैं। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में मनरेगा संविदा कर्मी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला, ब्रह्मानंदमिश्र, प्रदीप मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, अजय तिवारी, अभिमन्यु कुमार पटेल, संजय कुमार, रमेश बिंद, श्याम बाबू पटेल,ओमप्रकाश, अजय कुमार, राजेश पांडेय, सुरेश कुमार और मनोज कुमार शामिल थे।







