कौंधियारा ( प्रयागराज)। जनपद के कौंधियारा थाना क्षेत्र के ढोढरी गांव में मंगलवार की शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रंजना का विवाह को अभी नौ माह भी पूरे नहीं हुए थे कि युवती की अचानक मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढोढरी गांव निवासी बृजेश कुमार की पत्नी रंजना देवी की मंगलवार शाम घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रंजना की शादी 3 जून 2025 को बृजेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में ही रह रही थी। बृजेश कुमार सूरत निजीनौकरी करता है और करीब एक माह पहले 13 फरवरी 2026 को सूरत से घर लौटा था।
मंगलवार शाम घर के अंदर रंजना ने छत में लगे चुल्ले के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बताया जा रहाहै कि जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो घरवालों को शक हुआ। इसी बीच घटना की जानकारी होने पर पति बृजेश कुमार ने ही उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार शादी के बाद कई बार मृतका के मायके पक्ष के लोग उसे बुलाने के लिए ससुराल आए थे, लेकिन ससुर कमला प्रसाद और पति बृजेश कुमार ने उसे मायके भेजने से इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर वह काफी आहत और परेशान रहती थी।
थाना प्रभारी कौंधियारा कुलदीप शर्मा ने बताया कि ढोढरी गांव में नवविवाहिता की मौत की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया छत में लगे चुल्ले के सहारे साड़ी से फांसी लगाने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान भी मौके पर पहुंचेऔर घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Home उत्तर प्रदेश कौंधियारा थाना क्षेत्र मेंएक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस...







