Home उत्तर प्रदेश कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज

कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित मां ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसकी बीस वर्षीया पुत्री आठ माह पूर्व जिला अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रही थी। मोहनगंज में एक कार पर बैठे छः युवक अंशू वर्मा पुत्र सुंदर वर्मा, संदीप वर्मा पुत्र दूधनाथ वर्मा निवासी सराय दलपत, उमापुर लालगंज निवासी राहुल वर्मा पुत्र रमेश वर्मा तथा तीन अज्ञात युवकों ने घर तक छोड़ देने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। आरोप है कि आरोपियों ने जेठवारा थाना के नौबस्ता ले जाकर एक कमरे जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर पीडिता ने सांगीपुर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई लेकिन कार्रवाई नही हुई। इसके बाद पीड़ित मां ने कोर्ट में वाद दायर किया। एसओ गौरव त्रिवेदी का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। शीघ्र ही आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।