बैठक में समाज की एकजुटता एवं मुख्य धारा में आना रहा मकसद
FATEHPUR NEWS: बदलते राजनीति के दौर में अपने आप को पहचानवाने की लगी होड़ में, फिर या यूं कहें कि अपने जातीय समाज के लोगों को जन-जन तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए कोरी जाति के भी कुछ पढ़ी – लिखी पीढ़ी व समाज को जगाने के साथ – साथ अपने संवैधानिक मूल अधिकारों को अपने समाज के लोगों को दिलाने के लिए एकजुट होकर रहने के लिए बैठक कर रहे हैं।
इसी कड़ी में खागा तहसील क्षेत्र के खखरेरू कस्बा स्थित रायल गेस्ट हाउस में रविवार दोपहर को कोरी समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राकेश कोरी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य रहा कि कोरी समाज के बच्चों को शिक्षा पर जोर देना एवं शादी – विवाह मांगलिक कार्यक्रमों में एकजुट होकर सहयोग करना। साथ ही मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह दे करके सम्मानित करना तथा पुलिस प्रशासन या गैर समाज के लोगों की प्रताड़ना से परेशान होने पर एक जुट होकर लड़ाई लड़ी जाए एवं गंभीर बीमारियों एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को आर्थिक मदद करने के लिए संगठित होने की बात कही गई। एक स्वर में सभी ने अपने समाज को विकास की मुख्य धारा में आने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व शिक्षक दीनदयाल कोरी तथा मुख्य अतिथि कोरी/ कोली एकता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कोरी सिद्धार्थ गौतम, संचालनकर्ता पूर्व प्रधान सुरेंद्र कोरी सिठौरा, पूर्व जिला पंचायत रामप्रसाद कोरी, प्रधान चंद्रभान कोरी तक्कीपुर, क्षेत्र पंचायत सदस्य अयोध्या प्रसाद कोरी हरचनपुर, सुनीता कोरी, दुर्गा कोरी, सोनू वर्मा, जमुना कोरी, आनंद कोरी, सुनील कोरी, भूरा , सुशील कोरी, सत्येंद्र कोरी, सोनू भास्कर आदि लोग मौजूद रहे।







