Home उत्तर प्रदेश कोरांव बाजार में बिजली शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर गोदाम में लगी भीषण...

कोरांव बाजार में बिजली शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर गोदाम में लगी भीषण आग

7
0

फायर टीम पुलिस व नगर वासियों ने सक्रियता से बुझाई आग, 25 लाख रुपए का हुआ नुकसान
प्रातःकाल एक्सप्रेस
कोरांव प्रयागराज। कोरांव बाजार के एक हार्डवेयर गोदाम में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। गोदाम बस्ती वाले इलाके में होने के कारण आसपास के लोगों में आग फैलने की आशंका बढ़ गई थी।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार वर्मा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में सहयोग किया। नगर के लोगों ने भी आग बुझाने में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। यह गोदाम नगर पंचायत कोरांव निवासी आशीष पुत्र सुरेश का है, जिनकी बाजार में श्शिवम इंटरप्राइजेजश् नाम से हार्डवेयर की दुकान है। वे पीवीसी पाइप के थोक विक्रेता हैं। चमनगंज मोहल्ले में स्थित उनके गोदाम में रखा सारा सामान आग की चपेट में आने से नष्ट हो गया।बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है।