AURAIYA NEWS: बिधूना कस्बे के दुर्गा मार्केट में एक कॉस्मेटिक की दुकान में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें करीब 7 लाख रुपए से अधिक का कॉस्मेटिक का सामान जलकर खाक हो गया है घटना की जानकारी पर पहुंचे सीओ बिधूना की मौजूदगी में पुलिस व फायर ब्रिगेड द्वारा भीषण आग पर कामू पाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कस्बे के दुर्गा मार्केट में स्थित राम शंकर निवासी पुर्वा भारामल की कॉस्मेटिक की दुकान है जिसमें बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना की जानकारी पर सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा कोतवाल बिधूना मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ तत्काल पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मसक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया, तब तक करीब 7 लाख रुपए से अधिक कीमत का सामान जलकर खाक हो गया। दुकानदार शाम को अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। घटना की जानकारी मिलने पर दुकानदार के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था।







